WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पढ़ें दो अपराध खबरें एकसाथ:-

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। विश्नोई ने बताया कि सेरूणा थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी अपनी बहन के ससुराल आया था। वहीं एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जांच के दौरान लूणकरणसर थाना क्षेत्र के आरोपी 31 वर्षीय ईश्वरराम उर्फ किशनाराम नाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
भरी दोपहर शराब बेचने की फिराक में खड़े युवक के खिलाफ की कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को सरदारशहर रोड पर स्थित बॉम्बे कॉलोनी में एएसआई ग्यारसीलाल, कांस्टेबल नरेंद्रसिंह, अभिषेक की टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल ने दोपहर करीब 12.30 बजे कॉलोनी में शराब बेचने की फिराक में खड़े युवक को देखा। युवक पुलिस को देखकर कट्टा फैंक कर भाग छुटा। पुलिस ने मोमासर बास निवासी बीरमाराम के कब्जे से 46 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़