गाँव-ढाणी से लेकर नगर तक टोलियों के जरिए हो रहा प्रचार
डूंगरगढ़ one 11 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। शिविर आगामी 16 तारीख को आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विहिप, मातृ शक्ति, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की टीमें गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी तक पहुँचकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक कर रही हैं।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि अलग-अलग टोलियाँ बनाकर घर-घर संपर्क किया जा रहा है। युवाओं में भी रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि “एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हर व्यक्ति को सामाजिक दायित्व निभाते हुए आगे आना चाहिए।”
शिविर में बड़ी संख्या में आमजन के पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है।