WhatsApp Menu
हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  | 

श्रीसत्य साईं के उत्सुक भक्त जुटे स्वागत तैयारी में, किया दर्शन का आग्रह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। शनिवार शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे स्थित पुष्करणा भवन में प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा पहुंचेगी। संत श्रीसत्य साईं के अनुयायी रथ यात्रा का फुलों से स्वागत किया जाएगा। यात्रा से जुड़े नरेन रिझवानी ने बताया कि श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा देश भर में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा के नाम से आध्यात्मिक यात्रा निकाली जा रही है। ये रथ यात्रा राजस्थान में 84 दिन भ्रमण करेगी। इसी क्रम में शनिवार, 13 दिसंबर को लूणकरणसर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यहां यात्रा का स्वागत, गुरू नाम स्मरण व भजन का आयोजन होगा। यहां से यात्रा बीकानेर प्रस्थान करेगी। यात्रा संयोजक बीकानेर निवासी विनोद माथुर ने बताया कि रथ यात्रा का उद्देश्य श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए प्रेम और एकता का संदेश देश भर में देने का है। उन्होंने कहा कि इस सेवा संगठन द्वारा मानव कल्यार्थ कैश लेस अस्पताल चलाया जा रहा है, जहां नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा के दर्शन करने का आग्रह किया। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 9414417441 पर तथा 9828455445 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़