श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। शिक्षा जगत से बड़ी खबर गांव ऊपनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल से आई है। स्कूल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) विंग की 50 सीटों की स्वीकृति मिल गई है। विदित रहें इससे पूर्व क्षेत्र में केवल भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में ही एनसीसी स्वीकृत थी। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार बिसु तथा तत्कालीन पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीकांत बिश्नोई के विशेष प्रयास रहें। स्कूल के स्टाफ ने प्रसन्नता जताते हुए दोनों शिक्षाविदों व हड़मानाराम गोदारा का आभार जताते हुए बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध होंगे। स्टाफ ने बताया कि एन.सी.सी. विंग की स्थापना से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को मजबूती मिलेगी।