श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक विवाहिता अपनी 9 माह की बेटी के साथ लापता हो गई है और परेशान पति ने थाने पहुंच कर दोनों की तलाश करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव धीरदेसर चोटियान निवासी महेंद्र कुमार नाई ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी संतोष 9 महीने की बच्ची को लेकर ढाणी से गांव जाने का कह कर निकली जो वापस लौट कर ढाणी नहीं आई। पति ने रिश्तेदारों व गांव में तलाश का प्रयास किया परंतु विवाहिता का कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली व हैड कांस्टेबल देवाराम ने तलाश प्रारंभ कर दी है।