डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद पर जयप्रकाश (जेपी) मीणा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नामांकन वापसी के अंतिम दिन उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार किशन पारीक द्वारा पर्चा वापस लेने के बाद जेपी मीणा को सचिव घोषित किया गया।
परिणाम की घोषणा होते ही बार परिसर में प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर नवनिर्वाचित सचिव जेपी मीणा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश सारस्वत, सह निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम दर्जी एवं सुखदेव व्यास उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि वर्तमान टीम का कार्यकाल 31 दिसम्बर तक रहेगा और नव निर्वाचित सचिव को भी 12 दिसम्बर को अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़, मोहनलाल सोनी, लेखराम चौधरी, बाबुलाल दर्जी, साजिद खान, पूनमचंद मारू, कैलाश सारस्वत, गोपीराम जानू, ललित मारू, केके पुरोहित, जगदीश भाम्भू, नारायण जोशी, पुखराज तेजी, रामलाल नायक, जगदीश बाना, राजूराम जाखड़, प्रकाश राजपुरोहित, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, रणवीरसिंह, मदनगोपाल स्वामी, अबरार, सोहननाथ सिद्व ओमप्रकाश मोहरा, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश बारोटिया, ओमप्रकाश मिडल, गोपाल पारीक, गणेश मेघवाल, महेंद्र मोटसरा, जितेंद्र स्वामी, कैलाश व्यास, संजय बोहरा, हेमराज सोनी, बृजलाल बारोटिया व कई अधिवक्ता गण की मौजूद रहे और नव निर्वाचित सचिव को शुभकामनाएं दी।