श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 दिसम्बर 2025। जिले में सर्वाधिक मोतियाबिंद के नेत्र ऑपरेशन शिविर श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होते थे एवं यहां के रोगियों को इससे खासी राहत मिलती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से ये शिविर बंद है एवं इस कारण क्षेत्रवासियों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए खासे पैसे खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में तुसली मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा क्षेत्र के मोतियाबिंद रोगियों को बड़ी राहत देने का प्रयास किया गया है। चिकित्सालय के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि बुधवार, 10 दिसम्बर को चिकित्सालय में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परार्मश शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में फेको सर्जन डा चचंल गुप्ता सेवांए देंगी एवं शिविर के दौरान 5 हजार रुपए की रियायती दरों पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन भी किया जाएगा। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा एवं डॉ चंचल गुप्ता की सेवांए प्रत्येक बुधवार को चिकित्सालय में उपलब्ध रहती है। शिविर में नजर संबधी बिमारियों, आंखों में खुजली, जलन, भेंगापन, मोतियाबिंद आदी की जांच उच्च स्तरीय मशीनों से की जाएगी।