WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

भाजपा ने 7 संभागों में जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की

डूंगरगढ़ one 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान संगठन में फेरबदल करते हुए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के तहत कुल 44 जिला प्रभारी और 44 सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

सोशल मीडिया बीकानेर संभाग प्रभारी कोजूराम सारस्वत ने बताया कि संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से यह नियुक्तियां की गई हैं। घोषित सूची में बीकानेर शहर जिला प्रभारी की जिम्मेदारी ओमप्रकाश सारस्वत को सौंपी गई है, जबकि बीकानेर देहात जिला प्रभारी का दायित्व बलवीर बिश्नोई को दिया गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार नए प्रभारियों को जिलों में संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़