WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल  |  राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास आयोजनों की पूरी खबर  |  मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  | 

अभातेयुप अध्यक्ष ने श्रीडूंगरगढ़ में किए साध्वी दर्शन, संगठन के कार्यों की सराहना की

युवाओं को संबोधित करते हुए मांडोत ने समाज कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा सेवा और संस्कारों के साथ संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने संगठन के आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मांडोत ने स्थानीय संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और विशेष रूप से युवाओं द्वारा क्षेत्र में सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए वस्त्र आदि एकत्रित करने और उन्हें दान करने के अभियान की सराहना की।

संगठन के अध्यक्ष विक्रम मालू ने आगामी दिनों में एक वृहद कार्यशाला के आयोजन का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, और परामर्शक पवन सेठिया सहित टीम ने मांडोत का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा, बारहवर्त कार्यशाला के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष जैन, और अभातेमम राष्ट्रीय सहमंत्री मधु कटारिया भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभी संघीय संस्थाओं के सदस्य, तेरापंथ सभा सदस्य, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, मंत्री अंबिका डागा, अणुव्रत समिति मंत्री रणवीर खींची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, परिषद से नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा सहित अनेक श्रावक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़