समारोह में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिहारीलाल बिश्नोई को फूलमालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नारे लगाए, जिससे वातावरण में जोश और उमंग का संचार हो गया।
कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, भरत सुथार, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बिश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
श्रीडूंगरगढ़ से आगे, सेरूणा में भी प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी दिखाई। यहां तिलक लगाकर, साफ़ा पहनाकर और फुलमालाओं से लादकर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर रणवीर सिंह, शिवभगवान स्वामी, सुभाष धारनिया, हीरालाल स्वामी, भागुनाथ सिद्ध, पवन स्वामी, तेजाराम मेघवाल, पवन स्वामी, ओम सुथार, शंकरलाल सारस्वत, गोपाल भादु, राधाकृष्ण स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर अपना समर्थन और स्नेह प्रदर्शित किया।
इसी क्रम में, क्षेत्र के गांव बेनीसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, देवनाथ, मोहननाथ, सागरराम मेघवाल, अभिमन्युसिंह राजवी, रेंवतनाथ, नारायण नाथ, सोनू, प्रेम, किशननाथ सहित अनेक युवा और ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने बिश्नोई का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बिहारीलाल बिश्नोई का यह दौरा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बन गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण यह दर्शाता है कि पार्टी जमीनी स्तर पर कितनी मजबूत है।