प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साथ लेकर चलने का आग्रह किया। उन्होंने जी20 सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को भारत के कारीगरों द्वारा बनाए गए विशेष उपहार भेंट करने की बात भी बताई, जिससे स्थानीय कला और शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। विधायक ताराचंद सारस्वत, एक विवाह समारोह में जाते समय रास्ते में ही ‘मन की बात’ सुनी और उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणादायक बताया।
वहीं, भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ सुनी। इनमें संगठन के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनीयां और पंचायत समिति सदस्य भिंयानाथ शामिल थे।
मदन सोनी ने बताया कि ‘मन की बात’ सुनने के बाद, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का मानना था कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।