श्रीडूंगरगढ़, 19 नवंबर 2025। राजस्थान पुलिस विभाग ने मंगलवार को पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही, सफल अभ्यर्थियों के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग जल्द ही फिजिकल टेस्ट की आधिकारिक तिथि की घोषणा करेगा।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही, श्रीडूंगरगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी तेज़ हो गई है। भारती निकेतन कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी ने सफल अभ्यर्थियों के लिए विशेष फिजिकल बैच शुरू करने की घोषणा की है।
कोचिंग एकेडमी के फिजिकल एक्सपर्ट के.आर. फौजी के अनुसार, यह विशेष बैच गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को 15 दिनों में फिजिकल टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस “गारंटी बैच” में फिजिकल टेस्ट पास कराने के लिए नियमों के अनुसार पूरी तैयारी करवाई जाएगी और सभी आवश्यक जानकारियाँ दी जाएंगी।
के.आर. फौजी ने आगे बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए विशेष डाइट के साथ फिजिकल की पूरी तैयारी का शानदार अवसर दिया जा रहा है। डाइट एक्सपर्ट और फिजिकल एक्सपर्ट मिलकर अभ्यर्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देंगे।
अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक अभ्यर्थी 8104531404 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के इस चरण के साथ ही, युवाओं में उत्साह का माहौल है, और वे शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से तैयारी में जुट गए हैं।