श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का दौर मंगलवार को शुरू किया गया। बुधवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने दो सुपरवाईजर सेक्टर संख्या 16 बेरासर के सुरेश कुमार (व्याख्याता राउमावि बेरासर) तथा सेक्टर संख्या 17 लालमदेसर छोटा के भागीरथ ( व्याख्याता राउमावि लालमदेसर छोटा) को सम्मानित किया। वहीं तीन बीएलओ जिनमें भाग संख्या 144, 145, व 146 के ओमप्रकाश लेघा (अध्यापक राप्रावि कुकणिया), मनसुख (बीसीआई राउमावि बेरासर) तथा अशोक कुमार खीचड़ (अध्यापक राप्रावि चुरलाई धोरा बेरासर) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शर्मा ने बताया अन्य कार्मिक भी इनसे प्रेरणा लेकर अपना एसआईआर का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। शर्मा ने सभी मतदाताओं से जागरूक होकर परिगणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करवाने की बात कही। शर्मा ने नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान सहित क्षेत्र के अनेक बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया व ऑनलाईन पोर्टल के नए वर्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं से अवगत करवाते हुए धैर्य व लग्न से कार्य करने का आग्रह किया।