WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

16 दिसंबर को होगा विहिप का विशाल रक्तदान शिविर, किया पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़, 18 नवंबर 2025: श्रीडूंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस नेक कार्य के लिए प्रचार-प्रसार का शुभारंभ मंगलवार को आडसर बास स्थित श्रीराम मंदिर में किया गया।

मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में संत श्री मोहनदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में शिविर के प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने आगामी 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी और श्रवण गुरनानी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि यह एक सफल आयोजन बन सके।

संत श्री मोहनदास जी महाराज ने इस पहल को पीड़ित मानवता की सेवा का एक सुंदर संकल्प बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने सभी से जागरूक होकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने मातृशक्ति से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

प्रखण्ड अध्यक्ष रविकांत सैनी ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांवों में टोलियाँ बनाकर घर-घर संपर्क करने की बात कही।

इस अवसर पर आपणों गांव सेवा समिति, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, निजी शिक्षण संस्थान, सिंधी पंचायत, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, लॉयंस क्लब, महेश्वरी महिला मंडल, और अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य, राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड, नगर, बजरंग दल और पत्रकारगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महाराज के सानिध्य में विज्ञापन पत्र का विमोचन किया और इस नेक कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़