WhatsApp Menu
22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  | 

पूत भी वैसे ही होंगे जैसा दूध पिएंगे- साध्वी श्रद्धा दीदी

साध्वी जी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सतोगुणी दूध पीने से सतोगुणी बुद्धि आती है। उन्होंने गायों के पालन और बच्चों को प्रेम और सेवा के संस्कार देने की बात कही। उनका मानना है कि गौकृपा से परिवारों और समाज का कल्याण हो सकता है।

उन्होंने दूध की शुद्धता पर विस्तार से बात की और युवाओं को अपने कुल की मान-मर्यादा को अपना गौरव समझने के लिए प्रेरित किया। गौसेवा के महत्व को बताते हुए, उन्होंने श्रद्धालुओं को गौकृपा के कई प्रसंग सुनाए और इसे अपने मन में भावपूर्वक धारण करने की बात कही।

कथा में दूर-दूर से आए गौसेवकों को समिति सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रविवार को कथा के तीसरे दिन आसपास के गांवों और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्य कथा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न करने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़