WhatsApp Menu
22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  | 

विवाह की तिथि तय करने की तैयारी कर सोया परिवार, सुबह उठा तो युवती मिली लापता

मोहनलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता तय हो चुका था और परिवार विवाह की तिथि तय करने की तैयारियों में जुटा था। रात के 11-12 बजे तक सब कुछ सामान्य था, हंसी-खुशी का माहौल था। फिर सब सो गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब मोहनलाल की पत्नी उठीं, तो उन्होंने पाया कि कविता घर पर नहीं है।

बेटी को गायब पाकर पिता के मन में आशंकाओं का बादल उमड़ आया। उन्होंने मोहल्ले में ही रहने वाले राहुल वाल्मीकि पर संदेह जताया है। मोहनलाल का कहना है कि राहुल अक्सर कविता को तंग करता था और उसके घर के आसपास चक्कर लगाता था। उन्होंने कई बार राहुल को टोका भी था। हैरानी की बात यह है कि राहुल भी अपने घर पर नहीं है।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी गई है। अब देखना यह है कि यह गुमशुदगी एक प्रेम कहानी का दुखद अंत है, या फिर कोई और अनहोनी छिपी है। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और हर कोई कविता की सलामती की दुआ कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़