WhatsApp Menu
भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, 51 किलो की फुलमाला से किया अभिनदंन, संगठन में निष्ठा पूर्वक सेवा देने की प्रेरणा दी।  |  गणगौर उत्सव संपन्न, गीतों के साथ हुए फेरे, विजेता हुए पुरस्कृत, घरों में हुए पूजन।  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल से पढें खास आयोजनों की तीन खबरें:-  |  दो बच्चों सहित महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढें पूरी खबर।  |  22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कल TSS अस्पताल में निःशुल्क पेट, आंत और लिवर रोग परामर्श शिविर

श्रीडूंगरगढ़, 5 नवंबर 2025: जीवन की आपाधापी में सेहत का ध्यान रखना कितना ज़रूरी है, ये हम सब जानते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्रीडूंगरगढ़ स्थित तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर एक सराहनीय पहल करने जा रहा है। आगामी 6 नवंबर, गुरुवार को अस्पताल में पेट, आंत और लिवर रोगों के लिए एक नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में बीकानेर के प्रतिष्ठित गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अनिल खत्री अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. खत्री ने बताया कि शिविर में वे उन सभी लोगों को परामर्श देंगे जो कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलने, अपच, रक्त की उल्टी, काली लैट्रीन, लैट्रीन में खून आने, पीलिया और भोजन निगलने में परेशानी जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने शिविर की समय सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। रोगियों के लिए पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया और मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने इस अवसर पर कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए संस्थान नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है, ताकि लोगों को समय पर सही सलाह और उपचार मिल सके। यह शिविर भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़