WhatsApp Menu
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सहित शामिल हुए कार्यकर्ता।  |  कल सुबह 4 घंटे होगी बिजली कटौती, जाने कब व कहां.?  |  बीच बाजार अलसुबह तोड़े दुकान के ताले, गल्ले से हजारों रूपए लेकर चोर हुआ फरार, मामला दर्ज।  |  जाखासर जीएसएस पर 4 घंटे का शटडाउन कल, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद  |  भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, 51 किलो की फुलमाला से किया अभिनदंन, संगठन में निष्ठा पूर्वक सेवा देने की प्रेरणा दी।  | 

श्रीडूंगरगढ़ ONE की खबर पर संज्ञान लिया विधायक ने, एक घंटे में फाल्ट निकाल गांव में बिजली सुचारू की

5 नवंबर, 2025। श्रीडूंगरगढ़ ONE की खोजी नज़र ने एक बार फिर गाँव सुरजनसर के उन परिवारों की पीड़ा को आवाज दी, जो पिछले चार दिनों से अंधेरे में डूबे हुए थे। गाँव के कुम्हारों का मोहल्ला, बावरी मोहल्ला और हरिजन मोहल्ला, बिजली गुल होने के कारण मानो थम सा गया था।

श्रीडूंगरगढ़ ONE ने मंगलवार को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और इन मोहल्लों में छाए अंधेरे की खबर प्रकाशित की। खबर की स्याही सूख भी न पाई थी कि इसका असर दिखाई देने लगा।

स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने खबर पर त्वरित संज्ञान लिया। उनके कार्यालय से बिजली विभाग को तत्काल निर्देश जारी किए गए कि फाल्ट ढूंढकर कुम्हारों का मोहल्ला, बावरी मोहल्ला और हरिजन मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।

खबर प्रकाशन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए। वे तत्परता दिखाते हुए, खबर छपने के महज़ एक घंटे के भीतर कार्यस्थल पर पहुँच गए। उन्होंने बिना देर किए फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू कर दिया और कुछ ही समय में बिजली सुचारू रूप से शुरू हो गई।

बिजली वापस आने से मोहल्लेवासियों के चेहरे खिल उठे। अंधेरे में डूबे घरों में फिर से रोशनी जगमगा उठी। लोगों ने श्रीडूंगरगढ़ ONE के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने उनकी आवाज बुलंद की।

वहीं, सरपंच और प्रशासक ओमप्रकाश सारस्वत ने भी श्रीडूंगरगढ़ ONE का धन्यवाद करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रति आभार जताया, जिनकी त्वरित कार्यवाही से गाँव को अंधेरे से मुक्ति मिली।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सजग पत्रकारिता और संवेदनशील नेतृत्व मिलकर किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं, और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़