श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 नवंबर 2025। इंस्टाग्राम पर एक किशोरी से दोस्ती कर उसी की स्कूल के सीनियर स्टूडेंट ने उसे वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। उसके कॉल रिकॉर्ड कर आरोपी युवक उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 11वीं कक्षा की छात्रा के माता ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कक्षा 12 का छात्र आरोपी युवक उसका पीछा करता व उसके वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है। उसने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को वह घर में ही थी व उसकी पुत्री घर में नीचे बने हॉल में थी। दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी उसके घर में घुस गया व नाबालिग के मुंह पर हाथ रखकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। नाबालिग ने शोर मचाया तो उसकी माँ नीचे आई व उसके पति ने आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को फोन किया और पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी है।