WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

भारती निकेतन स्पोर्ट्स एकेडमी के पहलवान शाहनवाज ने कुश्ती में जीते दो स्वर्ण, मिल रही बधाइयां

श्रीडूंगरगढ़, 3 नवंबर, 2025: श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में शिक्षा के साथ-साथ अब खेल प्रतिभाओं को भी पंख लगने लगे हैं। संस्थान, जो पहले से ही अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है, अब विशेष खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को निखारने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इसी क्रम में, भारती निकेतन स्पोर्ट्स अकादमी के शाहनवाज़ पंवार ने हाल ही में अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। एकेडमी के हेड कोच नितिन सिंह ने बताया कि शाहनवाज़, जो मोइनुद्दीन पंवार के पुत्र हैं, एकेडमी में लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

शाहनवाज़ ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 97 किलोग्राम भार वर्ग में रोमन शैली और फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।

संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी और श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि संस्था ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल की है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करना है।

कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह और संस्था के अन्य सदस्यों ने शाहनवाज़ को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। शाहनवाज़ की यह सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़