श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मोमासर बास में एक डस्टबिन में मात्र 24 घण्टे का बच्चा मिला है। मासूम के रोने की आवाज सुनकर एक राहगीर महिला ने उसे सम्भाला। सूचना मिलने पर एएसआई ग्यारसीलाल मीणा मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर एसएस नांगल ने बच्चे का चेकअप किया। डॉ नांगल ने बताया कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और मात्र 24 घण्टे का ही है। बच्चा पूरा 9 माह के बाद जन्म किया हुआ है। वहीं बच्चे को उपजिला अस्पताल की नर्सरी में भर्ती किया गया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे व मामले की जांच कर रहे है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। टेक्सी यूनियन के गौरीशंकर स्वामी सहित कुछ युवाओं ने रोष जताते हुए घटना की पूरी छानबीन करते हुए दोषी को सजा देने की मांग की है।