WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

योग पद्धति धरातल पर लागू होने से होगा विश्व कल्याण : ओम कालवा

डूंगरगढ़ one 28 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने कहा कि भारत विश्व को कल्याण के मार्ग पर ले जाने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी योग टीम एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आयुष मंत्रालय और भारत सरकार को सौंपी जाएगी।

कालवा ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जो “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना से प्रेरित होकर विश्व कल्याण का संदेश देता है। लेकिन देश की प्राचीन और प्रमाणिक परंपराएं जैसे योग और आयुर्वेद  आज कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा दबाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं को फिर से जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कालवा ने बताया कि अभियान के राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत योगगुरु सुनिल सिंह और प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के रूप में क्रांतिकारी योगाचार्य रामावतार यादव (सीकर) को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी ताकि देशभर में योग पद्धति को धरातल पर लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़