WhatsApp Menu
सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती  |  पढ़ें दो सामाजिक खबरें एक साथ  |  धर्मयात्रा में दिखा आपसी सौहार्द, सामाजिक सहभागिता का अनुठा नजारा  |  बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो  |  कल सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई 33 केवी जीएसएस रहेंगे बंद  | 

रीड़ी व जैतासर में किसानों की शिकायत पर SDM पहुंचे मौके पर

पटवारियों पर गलत गिरदावरी के आरोप, बोलेकोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

डूंगरगढ़ one 24 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड क्षेत्र के गांव रीड़ी और जैतासर में किसानों ने पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी किए जाने की शिकायत की तो उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और गिरदावरी की जांच की।

किसान राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि किसानों ने खेतों में फसल की वास्तविक स्थिति दिखाते हुए अधिकारियों को बताया कि पटवारियों ने गलत तरीके से फसल दर्ज की है। इस पर SDM शर्मा ने मौके पर गिरदावरी रजिस्टर और रिकॉर्ड की जांच की।

उन्होंने पटवारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि गिरदावरी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायतें दोबारा मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़