श्रीडूंगरगढ़, 23 अक्टूबर 2025: चार दिनों के अवकाश के बाद आज श्रीडूंगरगढ़ मंडी में चहल-पहल लौट आई। किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे और व्यापारियों ने भी उत्साह के साथ बोलियां लगाईं। आज मंडी में सिकाई मूंगफली की आवक विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। व्यापारियों ने इसे हाथोंहाथ खरीदा और भाव 6 हजार रुपये तक रहे।
मंडी में आज विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे:
* ग्वार: 4650/- से 4750/- रुपये
* ग्वार काला: 4200/- से 4550/- रुपये
* मोठ: 4000/- से 4400/- रुपये
* दागी मोठ: 3500/- से 4050/- रुपये
* चना: 5100/- से 5450/- रुपये
* रूसी चना: 5300/- से 5600/- रुपये
* मैथी नई: 4300/- से 4600/- रुपये
* गेहूं: 2500/- से 2650/- रुपये
* गेहूं 1482: 2800/- से 3000/- रुपये
* बाजरी: 2450/- से 2550/- रुपये
* बाजरी देसी: 3000/- से 3500/- रुपये
* तारामीरा नया: 5400/- से 5500/- रुपये
* सरसों नई: 5600/- से 6300/- रुपये
* पीली सरसों: 6300/- से 7200/- रुपये
* ईसबगोल नया: 8000/- से 9500/- रुपये
* पैकेट ईसबगोल: 10000/- से 11000/- रुपये
* जीरा नया: 15500/- से 16500/- रुपये
* मूंग नया: 6000/- से 7250/- रुपये
* दागी मूंग: 5000/- से 6000/- रुपये
* मूंगफली खला नया: 4850/- से 5351/- रुपये
* सिकाई मूंगफली: 5400/- से 6000/- रुपये
* मूंगफली चुगा नया: 4400/- से 4900/- रुपये
* मूंगफली दाल: 5200/- से 5850/- रुपये
* मूंगफली कल्याणी: 3500/- से 4500/- रुपये
* मूंगफली बोबरू: 3500/- से 4200/- रुपये
* मूंगफली गोटा फ्रेश: 6000/- से 6500/- रुपये
* तिल: 7500/- से 8100/- रुपये
* मतीरा बीज: 15000/- रुपये
* काकरिया बीज: 12000/- रुपये
* जौ नया: 2150/- से 2200/- रुपये
* नई खल (जानकी ब्रांड): 4000/- से 4400/- रुपये
* मूंग चूरी (40kg): 900/- से 1200/- रुपये
* मोठ चूरी (40kg): 850/- से 1000/- रुपये
* नया धाना: 5200/- से 9800/- रुपये
* नरमा: 7000/- से 7800/- रुपये
मंडी में रौनक लौटने से किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिले हुए थे। सभी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में तेजी बनी रहेगी।