WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

खेत में घुसकर मारपीट कर युवक का हाथ तोड़ा, गली में लाठी लेकर धमकाया, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 अक्टूबर 2025। खेत मे घुसकर एक युवक से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर दो नामजद सहित पांच छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बिग्गाबास रामसरा निवासी 38 वर्षीय दौलतराम पुत्र लालूराम जाखड़ ने इसी गांव के मनीराम पुत्र भगवानाराम जाट, उसके भांजा अशोक पुत्र इमिलाल गोदारा निवासी बिंझासर और दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को आरोपी कुल्हाड़ी व लोहे का पाइप फव्वारा लेकर मेरे खेत में घुस गए। आरोपियों ने उसके आड़े फिर कर मारपीट की उसके शोर मचाने पर उसका भाई रूपाराम व भाभी आए व उसे छुड़वाया। आरोपी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। परिवादी का हाथ टूट गया और वह उपजिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसकी पत्नी का फोन आया कि सुभाष पुत्र अन्नाराम जाट गली में लाठी लेकर घूम रहा है और घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवादी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़