विश्व के 72 से अधिक देशों में निर्यात होने वाली बजाज, भारत की स्वदेशी पहचान बन चुकी है। अपनी मजबूती और कच्चे रास्तों पर भी बेहतरीन पकड़ के कारण, ये क्षेत्र के लोगों को खूब भा रही हैं।
बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी, जो बजाज मोटरसाइकिलों के अधिकृत डीलर हैं, बताते हैं कि इस साल बजाज ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनका कहना है कि श्रीडूंगरगढ़ के दोपहिया वाहन बाजार में बजाज, विश्वसनीयता और बेहतरीन सर्विस के साथ सबसे आगे है।
स्वामी ने क्षेत्र के ग्राहकों से आग्रह किया है कि मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोचने से पहले, एक बार सेसोमूं स्कूल के पास नेशनल हाईवे पर स्थित बालाजी मोटर्स के शोरूम पर जरूर आएं।
बालाजी मोटर्स इस साल त्योहारों के मौसम में एक बड़ा ऑफर लेकर आई है। हर मोटरसाइकिल की खरीद पर निश्चित उपहार तो मिलेगा ही, साथ ही ग्राहकों को 2 फ्रिज, 3 वाशिंग मशीन और 10 मिक्सर जीतने का मौका भी मिलेगा।
हर वाहन की खरीद पर एक लकी ड्रा कूपन दिया जा रहा है। दीपावली के बाद सामूहिक रूप से लकी ड्रा निकाला जाएगा, और विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे। बाइक के साथ, सीट कवर, बॉडी कवर, साइड बैग और की-रिंग जैसे एक्सेसरीज भी उपहार में दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, बाइक सवार की सुरक्षा के लिए स्टील बर्ड या स्टेड्स जैसी जानी-मानी कंपनियों के मजबूत हेलमेट भी मुफ्त दिए जा रहे हैं।
बालाजी मोटर्स अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए कम से कम कागजी कार्रवाई और न्यूनतम फाइल चार्ज के साथ आसान किश्तों पर लोन भी उपलब्ध करवा रही है। ग्राहक को बस अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी लानी है, और मात्र 7777 रुपये के डाउन पेमेंट पर प्लेटिना और 9999 रुपये के डाउन पेमेंट पर पल्सर घर ले जा सकते हैं। विक्रम स्वामी के अनुसार, बजाज फाइनेंस कंपनी द्वारा क्षेत्रवासियों को कम ब्याज दरों पर विश्वसनीय लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बजाज की मोटरसाइकिलों में प्लेटिना, सीटी 110 और पल्सर, और फ्रीडम सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। प्लेटिना 100 और 110 सीसी में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, वहीं सीटी 110 सामान ढोने के लिए लोगों की पहली पसंद बन रही है। ये तीनों गाड़ियां 65 से 85 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती हैं, और अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं।
पल्सर 125 सीसी से लेकर 200 सीसी तक उपलब्ध है। अपने स्पोर्टी लुक और तेज पिकअप के कारण, इसने आम जनता की रेसिंग बाइक का खिताब हासिल कर लिया है। वहीं, दुनिया की पहली सीएनजी से चलने वाली बाइक, फ्रीडम 125 सीसी की ताकत के साथ प्रति लीटर सीएनजी में 100 किलोमीटर का शानदार एवरेज देती है।