आज शाम लगभग 6:15 बजे घुमचक्कर चौराहे पर एक लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 15 मिनट के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान जाम में फंसे लोगों ने देखा कि एक एम्बुलेंस को सर्विस रोड से निकाला गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घुमचक्कर पर यातायात व्यवस्था के अभाव के कारण उन्हें जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
आसपास के व्यापारियों ने बताया कि जयपुर-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसें अक्सर राजमार्ग पर ही रुकती हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। यदि इस बीच कोई ट्रक या ट्रेलर आ जाए, तो कुछ ही मिनटों में जाम लग जाता है।
दीपावली के अवसर पर, नागरिकों ने प्रशासन से यातायात पर नजर रखने और पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
जागरूक युवा सुभाष सिद्ध बाना ने कहा कि प्रशासन को व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से निपटने के लिए उचित उपाय अपनाने चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।
श्रीडूंगरगढ़ में यातायात की यह समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई है, जिस पर प्रशासन को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। नागरिकों की मांग है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें जाम से मुक्ति मिल सके और वे शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें।