WhatsApp Menu
रैली में गूंजे महावीर के जयकारे, झांकियां सजाकर प्रस्तुत की नाटिकाए  |  राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 90% से अधिक अंक हासिल करने वालों के फोटो होंगे प्रकाशित  |  कल सुबह 8 बजे से खुलेंगे अस्पताल और 7.30 बजे स्कूल, विभाग जुटे तैयारियों में.. कल सुबह 8 बजे से खुलेंगे अस्पताल  |  31 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  | 

करंट हादसे के पीड़ित मुनीराम मोट के परिवार को मिला सहारा

मंगलवार को विधायक सारस्वत ने स्वयं पीड़ित के भाई परमाराम मोट को यह राशि सौंपी। इस अवसर पर सारस्वत स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी बृजलाल तावणिया और उनके सहयोगी भी उपस्थित थे।

इस मुश्किल घड़ी में सारस्वत स्वयंसेवक संघ ने पीड़ित परिवार का साथ दिया। हादसे के बाद से ही संघ के सदस्य पंकज ओझा, बृजलाल तावणिया और कोजुराम सारस्वत लगातार परिवार, विधायक कार्यालय और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहे। उनकी सक्रियता और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ही सहायता राशि को जल्द से जल्द जारी किया जा सका। संघ ने हर संभव तरीके से परिवार को सहारा देकर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसी परिस्थितियों में एकजुट होकर काम करना चाहिए।

विधायक सारस्वत की इस पहल और सारस्वत स्वयंसेवक संघ की सक्रिय भूमिका को लोगों ने खूब सराहा। आम नागरिकों का कहना है कि यह कदम समाज सेवा की एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो दूसरों को भी ज़रूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़