WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

आस-पास की खास खबर

बीती रात जोधपुर-बीकानेर हाइवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों मृतक बीकानेर के रहने वाले थे और गणेशम होटल से किसी विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक अन्य कार से उनकी टक्कर हो गई। मृतकों में एक महिला है, जो अजमेर की बताई जा रही है, और एक पुरुष, जो बीकानेर का निवासी था।

घटना की सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, कोलायत थाना क्षेत्र के हिराई ढाणी गांव में एक और दुखद घटना घटी। गोनेयणा, भटिंडा निवासी सोनू कौर पत्नी जसविंद्रसिंह बावरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ हिराई ढाणी की रोही में खेत लेकर रहती है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके दो मासूम बच्चे, गुरनुर और गुरवीर, खेत में बनी डिग्गी के पास खेल रहे थे। दुर्भाग्यवश, दोनों बच्चे डिग्गी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

कोलायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई जयसिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। हर कोई उस परिवार के दुख में शामिल है, जिसने अपने दो प्यारे बच्चों को खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़