30 सितंबर, 2025। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रविवार का दिन मानो मानवता की सेवा के लिए समर्पित था। सिद्ध समाज विकास समिति, जयपुर द्वारा सिद्धेश्वर जसना जी महाराज के अंतर्ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु आरती और वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। इस नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से समाजबंधुओं और युवा शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 268 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो निश्चित रूप से कई जिंदगियों को बचाने में मददगार साबित होगा।
रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज कुमार पवन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, अनिल चोपड़ा, रूस्तम धोरा ओरण ट्रस्ट के अध्यक्ष पोकरनाथ सिद्ध, श्री देव जसनाथ सिद्धाश्रम सेवा समिति, सरदारशहर के अध्यक्ष माननाथ सिद्ध, भारत तिब्बत सहयोग मंच, बीकानेर जिला संयोजक रामकिशन सिद्ध, पंचायत समिति सदस्य श्रीडूंगरगढ़ भींवनाथ सिद्ध, बगसेऊ सरपंच गिरधारी सिद्ध, अरविंद झाझड़ा, रमेश चौधरी, लाधूराम गोदारा सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
राजेश सारस्वत, नौरंगनाथ सिद्ध, सुखदेव सिद्ध, ओमप्रकाश सिद्ध, काननाथ सिद्ध, शंकरनाथ सिद्ध, मेघराज सिद्ध, हरिकिशन सिद्ध, हंसनाथ सिद्ध, शिवनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, बलवीर सिद्ध, मनोज सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध, नोरंगनाथ सिद्ध, श्रवण नाथ सिद्ध, काननाथ सिद्ध, गिरधारी नाथ, ओमनाथ सिद्ध जैसे अनेक लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
समिति के अध्यक्ष मांगीनाथ सिद्ध, सचिव हुलास नाथ सिद्ध, शिक्षा मंत्री मुकेश नाथ सिद्ध, प्रचार मंत्री रामरतन सिद्ध, सांस्कृतिक मंत्री लक्षमण नाथ सिद्ध, संगठन मंत्री संजय सिद्ध, सदस्य नेमनाथ सिद्ध, लालनाथ सिद्ध, ओमनाथ सिद्ध, पूनमचंद सिद्ध, प्रेमनाथ मूंड, गणपत नाथ सिद्ध, डालनाथ सिद्ध ने सक्रिय रूप से शिविर के आयोजन में योगदान दिया।
इस रक्तदान शिविर ने सिद्ध समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की। यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि इसने समाज में एकजुटता और सेवाभाव की भावना को भी बढ़ावा दिया।