WhatsApp Menu
कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  |  रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया  | 

25 वर्षीय युवक का फिसला पैर, कुंड में डूबने से हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़, 2025: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 30 वर्षीय श्रीडूंगरगढ़ ONE के अंतर्गत आने वाले सुरजनसर गांव की रोही में सोमवार की शाम एक 25 वर्षीय युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सोहनराम मेघवाल का पुत्र शंकर अपने खेत में मोठ की पांथ कर रहा था। कड़ी धूप में काम करते हुए जब उसे प्यास लगी, तो वह खेत में बने पानी के कुंड से पानी निकालने गया। दुर्भाग्यवश, कुंड के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में जा गिरा।

कुंड में पानी अधिक होने के कारण शंकर को संभलने का मौका नहीं मिला और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल भगवानाराम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकाला।

रात होने के कारण शव को श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हेड कांस्टेबल देवाराम मामले की जांच कर रहे हैं और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़