WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

जयपुर में सिद्ध समाज का ऐतिहासिक रक्तदान शिविर

268 यूनिट रक्त संग्रहित, SMS स्टेडियम में गूंजे “जय गुरुदेव” के जयकारे

डूंगरगढ़ one 29 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सिद्धेश्वर जसनाथ महाराज हाराज के अंतर्ध्यान दिवस के पावन अवसर पर रविवार को सिद्ध समाज विकास समिति, जयपुर की ओर से सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की शुरुआत जसनाथ महाराज की आरती और गुरु वंदना के साथ हुई। पूरे स्टेडियम में “जय गुरुदेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

प्रदेशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाजबंधु और युवा शक्ति इस सेवा कार्य में शामिल हुए। सामूहिक प्रयासों से कुल 268 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह संख्या समाज के इतिहास में एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुई।

शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर केवल रक्तदान का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह मानव सेवा, समाज-एकता और गुरु परंपरा का संदेश देने वाला महाअभियान था।

कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। हर कोई “सेवा ही साधना” के भाव से प्रेरित होकर रक्तदान के लिए आगे आया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “गुरु परंपरा से मिली सेवा की प्रेरणा को समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाना ही इस शिविर का उद्देश्य था।”

इस अवसर पर कई समाजसेवी, कार्यकर्ता और महिला शक्ति ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़