WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें कुछ खास खबरें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

श्रीडूंगरगढ़। नागरिक विकास परिषद भवन में शुक्रवार की शाम परिषद सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय मामलों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैंक खातों के संचालन को लेकर अहम निर्णय लिए गए। अब से सभी वित्तीय लेन-देन अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षर से किए जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया को अधिकृत किया गया है। सूत्रों के अनुसार, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अनुमोदन की प्रक्रिया को पूरा करने का दायित्व उपमंत्री सुरेश कुमार भादानी और बालकिशन पांडिया को सौंपा गया है।

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से के.एल. जैन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष चोरड़िया ने जानकारी दी कि आड़सर बास के दानदाता नेमचंद सोहनलाल डाकलिया परिवार के आर्थिक सहयोग से परिषद के तत्वावधान में नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि श्रवण कुमार गुरनाणी, भंवरलाल भोजक, और श्रीगोपाल राठी को शिविर से संबंधित व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में क्रीड़ा मंत्री रमेश प्रजापत सहित कार्यसमिति के कई सदस्यों ने भाग लिया और अपने विचार रखे। अध्यक्ष और मंत्री ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। परिषद के कर्मचारी मालचंद जाट ने बैठक की व्यवस्था में सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर के प्रतिष्ठित साहित्यकार रवि पुरोहित को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह दो दिवसीय संगोष्ठी 30 और 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

आयोजन सचिव डॉ. विजय कुमार पटीर ने बताया कि संगोष्ठी का विषय “भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति के बाजारीकरण” है। इसमें देश-विदेश के अनेक विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। रवि पुरोहित उपभोक्तावादी दौर में समय, समाज और संस्कृति के बदलते मूल्यों पर अपना वक्तव्य देंगे। डॉ. पटीर के अनुसार, संगोष्ठी में केंद्रीय विषय से जुड़े 20 से अधिक उप विषयों पर व्याख्यान होंगे। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और शोध क्षेत्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी चयनित विद्वानों को प्रदान किए जाएंगे। अनेक साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित रवि पुरोहित इससे पहले भी कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में भाग ले चुके हैं।

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के नेता लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने बताया कि 28 सितंबर को युवाओं और छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए सामान्य ज्ञान, निबंध, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 29 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। प्रतियोगिताएं आयु वर्ग के अनुसार होंगी और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सुशील सेरडिया ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थी 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे तक आधार कार्ड और अंक तालिका दिखाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भाषण एवं कविता प्रतियोगिता के लिए 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

श्रीडूंगरगढ़। गांव कोटासर के मां शक्ति दादी मंदिर में दो दिवसीय मेला महोत्सव रविवार से शुरू होगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रविवार रात्रि को मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गंगाशहर, बीकानेर के बजरंगलाल जोशी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार सुबह मंदिर में मां शक्ति दादी का विशेष श्रृंगार, पूजा अर्चना, ज्योत दर्शन एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़