WhatsApp Menu
नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  |  बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।  |  2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  | 

दो भाइयों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मुंह में कपड़ा ठूंस कर की मारपीट, मामला दर्ज।

जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे, युवती अपने खेत में बनी बिल्लियों (पशुओं को पानी पिलाने के स्थान) पर पानी भर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान उनके खेत के पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने, जो पहले से ही नाबालिग पर बुरी नजर रखते थे, उसे पकड़ लिया।

बताया जाता है कि युवकों ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। दादा के अनुसार, आरोपियों ने युवती के निजी अंगों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं।

युवती के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर जब उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि जब वे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए निकले, तो आरोपियों ने लाठियों से उनका रास्ता रोक लिया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के खेत से ही थाने का रास्ता जाता है, जिसके कारण उन्हें यह अवरोध झेलना पड़ा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच का जिम्मा सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंपा गया है। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़