WhatsApp Menu
हनुमान धोरा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तोलियासर में निकाली शोभायात्रा।  |  केशरी विजेता बने मुकेश, किशोर विजेता विक्रम और कुमार विजेता नवरत्न रहें, मिले नगद पुरस्कार  |  हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।  |  प्लास्टिक के थैले में डालकर कचरे के ढेर पर फैंका मानव भ्रूण, मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में..  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

वंदे भारत रुकेगी श्रीडूंगरगढ़, पढ़े खबर, देखें आदेश की कॉपी।

श्रीडूंगरगढ़, 23 सितंबर 2025: 25 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस अवसर पर एक सुखद समाचार श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों के लिए आया है। रेलवे द्वारा जारी किए गए नए कार्यक्रम के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस अब श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

यह निर्णय श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों द्वारा वंदे भारत के ठहराव की लगातार की जा रही मांग का परिणाम है। क्षेत्र के लोगों का मानना था कि यह उनके लिए न्यायसंगत है और इससे उन्हें काफी सुविधा होगी। स्थानीय नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया और ट्रेन को यहां रोकने की पुरजोर वकालत की।

रेलवे ने इन मांगों पर ध्यान देते हुए बीकानेर से रवाना होने के बाद पहला ठहराव श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर करने का आदेश जारी किया है। इस खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से वे इस पल का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी आस पूरी हुई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का श्रीडूंगरगढ़ में रुकना इस क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे यात्रियों को सुगमता तो मिलेगी ही, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़