WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

निचले इलाके जलमग्न, अनेको घर, दुकानें ध्वस्त, सड़कें, रास्ते, चारदीवारियां बही, देखें भारी बारिश से हुए भयावह हालात।

बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मकान और दुकानें धराशायी हो गईं, दीवारें गिर गईं और सड़कों पर भारी कटाव हो गया। अमीर पट्टी बाजार में देर रात एक दुकान मकान भरभराकर गिर गया। तेज़ आवाज़ सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया।

अमीर पट्टी में ही स्थित गजानंद सोनी की हवेली का एक हिस्सा भी इस कुदरती मार से बच नहीं पाया। हवेली का एक भाग ढह गया, जिसके मलबे में परिवार की 20 संदूकें, 2 अलमारियां, राशन, कपड़े और घर का अन्य सामान दब गया। नुकसान का आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है। इसी क्षेत्र में एक दुकान और एक हॉल की दीवार भी गिर गई, जिसमें राशन का सामान दब गया। मलबे के हटने के बाद ही नुकसान का सही अंदाज़ा लगाया जा सकेगा।

गौरव पथ पर राजकुमार राठी के मकान के पीछे की साइड बना एक पुराना मकान भी धराशायी हो गया। अत्यधिक जलभराव के कारण गणेश मंदिर की दीवार ढह गई और पानी मंदिर के अंदर तक चला गया। वार्ड 33 में कटाव होने से सड़क बह गई और एक गहरा गड्ढा बन गया। वहीं, कोर्ट के पीछे स्थित योग मैदान की दीवार, जिसे कुछ समय पहले ही नगरपालिका ने बनवाया था, वह भी गिर गई। मिट्टी ढह गई और खाई सी बन गई है।

लालजी सारस्वत के घर में दीवार तोड़कर पानी घुस गया, जिससे घर में तबाही मच गई और सारा सामान डूब गया। पानी निकलने के बाद पूरे घर में कीचड़ भरा हुआ है। लोग अब प्रशासन से राहत और मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिनों तक मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। चूरू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़