WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

कई गाड़ियां रद्द व कई आंशिक रद्द, क्षेत्र के यात्रियों की यात्राएं होगी प्रभावित

रेलवे के अनुसार, इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाएं प्रभावित होंगी, जिसका असर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्रियों पर भी पड़ेगा।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 20 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी और गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी, दोनों ही रद्द रहेंगी।

इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा, जो 20 सितंबर को बीकानेर से रवाना होगी, वह केवल चूरू तक ही चलेगी। यानी यह गाड़ी चूरू और हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा, जो 21 सितंबर को हिसार से रवाना होने वाली थी, अब चूरू से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी, जिससे यह रेलसेवा हिसार और चूरू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे विभाग ने प्रभावित होने वाली रेल सेवाओं की पूरी सूची जारी की है, जिसमें रद्द, आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियों की जानकारी दी गई है।

1. गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी (20 सितंबर)
2. गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी (20 सितंबर)
3. गाड़ी संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी (20 सितंबर)
4. गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी (20 सितंबर)
5. गाड़ी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा (19 सितंबर)
6. गाड़ी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा (20 सितंबर)

1. गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू (19 व 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली, हिसार तक)
2. गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना (20 व 21 सितंबर को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी)
3. गाड़ी संख्या 54764, श्रीगंगानगर-सादुलपुर (20 सितंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली, सुरतपुरा तक)
4. गाड़ी संख्या 54763, सादुलपुर-श्रीगंगानगर (20 सितंबर को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी)
5. गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार (20 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली, चूरू तक)
6. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर (21 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी)
7. गाड़ी संख्या 04776, हनुमानगढ़-सादुलपुर (20 सितंबर को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करने वाली, सुरतपुरा तक)
8. गाड़ी संख्या 04775, सादुलपुर-हनुमानगढ़ (20 सितंबर को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी)
9. गाड़ी संख्या 54704, जयपुर-बठिंडा (20 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करने वाली, लोहारू तक)
10. गाड़ी संख्या 54703, बठिंडा-जयपुर (21 सितंबर को बठिंडा के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी)
11. गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार (20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली, चूरू तक)
12. गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर (21 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी)

1. गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर (20 सितंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली, वाया लोहारू-सीकर-चूरू)
2. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय (20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली, वाया डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी)
3. गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार (20 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली, वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार)
4. गाड़ी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस (20 सितंबर को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली, वाया धुरी-बठिंडा-सूरतगढ़-बीकानेर-मेडता रोड)
5. गाड़ी संख्या 12323, हावड़ा-बाड़मेर (19 सितंबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली, वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना)
6. गाड़ी संख्या 07717, तिरुपति-हिसार (17 सितंबर को तिरुपति से प्रस्थान करने वाली, वाया रींगस-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार)
7. गाड़ी संख्या 04717, हिसार-तिरुपति (20 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करने वाली, वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस)

1. गाड़ी संख्या 19808, सिरसा-कोटा (20 सितंबर को सिरसा से 1 घंटा 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी)
2. गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर (20 सितंबर को हिसार से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी)

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और असुविधा से बचने के लिए रेलवे की वेबसाइट या पूछताछ काउंटर से जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़