WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

पंचायत चुनाव को लेकर चौपालों पर चर्चाओं का दौर शुरू

श्रीडूंगरगढ़, 22 अगस्त 2025: हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायती चुनावों का बिगुल बजने की संभावना प्रबल हो गई है। चुनाव आयोग की सक्रियता ने इस संभावना को और भी बल दिया है। जानकार मान रहे हैं कि एक-दो दिनों में चुनाव की घोषणा हो सकती है।

जैसे ही चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हुई है, गाँवों में चुनावी माहौल बनने लगा है। गली-मोहल्लों से लेकर चाय की दुकानों और चौपालों तक, हर जगह चुनावों की चर्चाएँ ज़ोर पकड़ने लगी हैं। ग्रामीण आगामी संभावनाओं पर अपनी राय रख रहे हैं।

पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। हार-जीत के समीकरण भी निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों में चुनावी उत्सव का जोश और उत्साह छाने लगा है।

उम्मीदवार भी पीछे नहीं हैं। वे आला नेताओं से नज़दीकियां बढ़ाने के साथ-साथ अपने गाँवों में सभी से मेल-मिलाप कर रहे हैं। पक्ष-विपक्ष की गणित भी शुरू हो गई है और उम्मीदवार अपनी ताकत का अंदाज़ा लगाने में जुट गए हैं। कई बड़ी पंचायतों में वर्तमान सरपंचों के पक्ष और विपक्ष में चर्चा हो रही है, तो कहीं नए उम्मीदवारों की संभावना पर बातें हो रही हैं।

चुनावों की घोषणा के साथ ही गाँवों में और भी सरगर्मी आने की उम्मीद है। फिलहाल, हर तरफ चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है और ग्रामीण अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवारों को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़