WhatsApp Menu
23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  | 

बस-बाइक में भिड़ंत, दो घायल, रेफर

श्रीडूंगरगढ़ में बस और बाइक की टक्कर, दो घायल

श्रीडूंगरगढ़, 9 अगस्त, 2025: श्रीडूंगरगढ़ में आज शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 11 (एनएच-11) पर बेनिसर बस स्टैंड के निकट एक बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान लाछड़सर निवासी हरिराम प्रजापत (30 वर्ष), पुत्र भजनाराम प्रजापत, और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा प्रजापत (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़