संदीप यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सीकर से बीकानेर तक सड़क किनारे पाए जाने वाले पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत, श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर और लखासर तक लगभग 15 किलोमीटर के क्षेत्र में टोल प्लाजा टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
टीम के सदस्य सुबह जल्दी राजमार्ग पर निकलते हैं और गौवंश सहित अन्य पशुओं के गले में रेडियम पट्टियां बांधते हैं। इस पहल का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि रात के समय कम दृश्यता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। टीम इस कार्य में सक्रिय रूप से लगी हुई है।