WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

एक मासूम व एक अजन्मे के सिर से उठा पिता का साया, दो भाइयों में एक की मौत, एक की हालत में सुधार .

पुलिस के अनुसार, एक पेट्रोल टैंकर ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी, जिसके बाद वह एक ट्रैक्टर से जा टकराया। एक अन्य कार ट्रैक्टर से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास रामसरा निवासी 25 वर्षीय दिलीप नायक और उनके ताऊ के बेटे 32 वर्षीय नाथूराम नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ ही नोहर निवासी संजय भी घायल हुए हैं।

सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिलीप नायक को मृत घोषित कर दिया। नाथूराम नायक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि संजय का इलाज जारी है।

नापासर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में टैंकर चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

मृतक दिलीप नायक बिग्गाबास रामसरा के निवासी थे और उनके परिवार में एक छोटा बेटा है। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और जल्द ही शिशु को जन्म देने वाली हैं। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है।

बिग्गाबास रामसरा के पूर्व सरपंच श्रवण कुमार नायक ने बताया कि दिलीप और नाथूराम ट्रैक्टर से अपने रास्ते पर जा रहे थे, तभी टैंकर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि नाथूराम को आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है।

मृतक के परिजनों ने टैंकर चालक के खिलाफ नापासर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम पीबीएम अस्पताल में कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़