WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

12वीं के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं में सलेक्शन का सेंटर बना भारती निकेतन।

## श्रीडूंगरगढ़: भारती निकेतन स्कूल के 8 विद्यार्थियों का जेट परीक्षा में चयन

**श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2025:** श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित जेट (JET) परीक्षा परिणामों में विद्यालय के 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चयनित विद्यार्थी कृषि संकाय से हैं और अब वे राज्य के प्रतिष्ठित कृषि महाविद्यालयों में कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान के समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वर्षों में भी भारती निकेतन के 12 विद्यार्थी विभिन्न सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं।

**जेट स्पेशल क्लासेज 1 अगस्त से:**

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ-साथ जेट (JET) परीक्षा की विशेष तैयारी के लिए एक नया बैच 1 अगस्त 2025 से शुरू किया जा रहा है। निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि इस बैच में सीमित सीटें ही उपलब्ध हैं और प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, भारती निकेतन कोचिंग क्लासेज द्वारा कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए भी विशेष बैच शुरू किए गए हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9549619953 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़