WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सरे आम जुआ खेलने पर की कार्रवाई, चार को किया गिरफ्तार।

**श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस की जुए के खिलाफ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार**

**श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2025:** श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को जुए के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई में, सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसी लाल को सौंपी है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बीएसएनएल कार्यालय के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रेलवे फाटक के पास रहने वाले शंकर लूहार, मोमासर बास निवासी सद्दाम तैली, मदनसिंह राजपूत और कालूबास निवासी कैलाश लूहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 1370 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़