WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

डिग्गी में डूबने से 19 वर्षीय विवाहिता की मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गत चार दिनों में डिग्गी में डूबने से सोमवार को तीसरी जिदंगी काल का शिकार हुई है। धोलिया निवासी किसान ने दुलचासर की रोही में खेत काश्त ले रखा था। इसी काश्तशुदा खेत की डिग्गी में आज सुबह करीब 9 बजे बूस्टर चलाने गई किसान पुत्री 19 वर्षीय विवाहिता पुत्री रेखा पैर फिसलने से गिर गई। डिग्गी में डूबने से रेखा की मौत हो गई। मृतका का ससुराल अभयसिंहपुरा है, व परिजनों को सूचना दे दी गई है। सेरूणा पुलिस के एएसआई पूर्णमल टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को डिग्गी से बाहर निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़