WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

कुत्ते के चंगुल से बचाया पक्षी को, वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, जीव प्रेमियों ने जताया रोष

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। रेलवे स्टेशन के नजदीक जीव प्रेमियों ने सोमवार को कुरंजा जैसे दिखने वाले एक पक्षी को कुत्ते के चंगुल से बचाया। सक्रिय युवा आनंद जोशी ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि इसी पक्षी को चार दिन पूर्व उन्होंने कालूबास से रेस्क्यू कर वन विभाग पहुंचाया था। आज फिर उसे कुत्ते के चंगुल से रेलवे स्टेशन निवासी अजय सैनी ने बचाया है। जोशी ने दावा करते हुए बताया कि वे चार दिन पूर्व इसी पक्षी को वन विभाग पहुंचा कर आए थे। आज विभाग के कार्मिकों से उस पक्षी के बारे में जानकारी लेने पर कार्मिकों ने उसके मरने की बात कही। जोशी ने कहा कि कार्मिक वन विभाग में आने की बात पर उलझने लगे। जीव प्रेमियों ने कहा कि विभाग पक्षियों को बचाने के प्रति गंभीर नहीं है। इस मामले में अन्य जीव प्रेमियों ने भी रोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़