WhatsApp Menu
सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  |  भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  | 

अवैध शराब के साथ एक युवक हुआ अरेस्ट, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक धोखाधड़ी व एक शांतिभंग में पकड़े गए

श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा पुलिस अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच जनों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा व शराब बरामद की, वहीं दो युवक मारपीट के मामले में जुर्म प्रमाणित होने पर धरे गए। एक युवक धोखाधड़ी में अरेस्ट हुआ और एक को उत्पात मचाने पर पुलिस ने हवालात में बंद किया। पढें खबर विस्तार से:-
श्रीडूंगरगढ़ थाने में हैड कांस्टेबल देवाराम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात 10 बजे एक युवक को गिरफ्तार कर उससे अवैध शराब बरामद की। गांव बिग्गा में अंबेडकर भवन के पास आम गली में अवैध शराब बेचने की फिराक में इसी गांव के राजूराम पुत्र शिवकरण जाट को गिरफ्तार कर लिया। देवाराम ने बताया कि आरोपी से 42 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई। वहीं सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने मारपीट के एक मामले में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर डेलवा निवासी अशोक कुमार पुत्र संग्रामसिंह जाट व धर्मपाल पुत्र हरिभक्त जाट को गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी के एक मामले में हैड कांस्टेबल देवाराम ने जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर 30 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र रामकुमार मेघवाल निवासी हरियाणा हाल निवासी धक्का बस्ती घड़साना को गिरफ्तार किया है। सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने सेरूणा निवासी 36 वर्षीय बिशनाराम नायक को उत्पात मचाने पर शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़