WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्रीडूंगरगढ़ से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

कृषि पर्यवेक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। कृषि पर्यवेक्षक सयुंक्त समन्वय समिति, राजस्थान के आह्वान पर स्थानीय शाखा ने कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), श्रीडूंगरगढ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कृषि पर्यवेक्षकों ने 11 सूत्रीय मांगपत्र सहायक निदेशक को सौंपकर सरकार से शीघ्र इस पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदर्शन में कृषि पर्यवेक्षक बलवीर भादू, ओमप्रकाश बाना, परतनाथ, ओमप्रकाश कुलडिया, बनवारी लाल सैनी, मुरारीलाल शर्मा, सुमन कड़ेला, सरस्वती देवी सहित सभी कृषि पर्यवेक्षक ने भाग लिया।

वैद्य मघाराम राउमावि में संपन्न हुआ पौधारोपण कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि हरियालो राजस्थान के तहत मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टाफ व विद्यार्थियों ने स्कूल मैदान व परिसर में 120 पौधे सहजन, नीम, शीशम, गुड़हल व कनेर के लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी। इस दौरान उत्साह के साथ पूरा स्टाफ मौजूद रहा और विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

सुथार मिले पुलिस महानिदेशक से, दी शुभकामनाएं।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंगलवार शाम को पुलिस मुख्यालय में राजस्थान के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा से मुलाकात की। सुथार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में राजस्थान पुलिस प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ होने व सुशासन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने का विश्वास जताया।

विश्व कौशल दिवस पर आयोजित समारोह में सुथार ने दी तकनीकी पारंगत होने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को जयपुर में विश्व कौशल दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने समारोह में शामिल हुए व युवाओं को स्कील, स्टार्टअप व स्पोटर्स के बारे में ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि ये नए भारत का अमृतकाल है। उन्होंने युवाओं को तकनीक में पारंगत होने की प्रेरणा दी जिससे युवा वर्ग भारत की नई पहचान गढ़ सकें। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के. के. बिश्नोई, विभाग के शासन सचिव संदीप वर्मा, उपसचिव नरेश गोकलानी, निर्देशक ऋषभ मांडल सहित विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़