WhatsApp Menu
सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  |  भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  | 

होटल को बनाया अफीम का अड्डा, एसआई मोहनलाल ने धर दबोचा युवक, पढ़े देर रात को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कार्यवाही की खबर।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री बेरोकटोक जारी है व पुलिस भी इनके विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाहियों में जुटी हुई है। मंगलवार रात श्रीडूंगरगढ़ पुलिस में कार्यवाही करते हुए गांव तोलियासर में के होटल में बनाये गए अफीम के अड्डे को पकड़ा है व एक युवक को गिरफ्तार करते हुए 240 ग्राम अफीम जब्त की है। एसआई मोहनलाल मीणा की अगुवाई में कई गई इस कार्यवाही में पुलिस दल ने मंगलवार देर रात को तोलियासर में स्थित जय भैंरुनाथ होटल में दबिश दी और युवक अशोक जाट को 240 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही करने वाली टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनील मील, नेमीचंद, जयप्रकाश सक्रिय रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़