WhatsApp Menu
पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  | 

खाना खाकर गांव लौट रहें युवकों की बाइक को ओवरटेक कर रही एक गाड़ी ने मारी टक्कर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। देर रात करीब 1 बजे लखासर की एक होटल पर खाना खाकर बरसात रूकने पर अपने गांव की ओर लौट रहें बाइक सवारों को एक ओवरटेक कर रहें वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और शव के अंग अलग अलग होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे में बाइक सवार सूडसर निवासी शिवलाल पुत्र कोजुराम जाखड़ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी लालासर निवासी दीपाराम पुत्र हरिराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपाराम को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया और अस्पताल से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह ट्रोमा में मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना का प्रत्यक्षदर्शी दीपाराम की मौसी का लड़का गोपाल पुत्र नरसीराम मेघवाल निवासी सूडसर सुरक्षित है। गोपाल ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि बरसात रूकने के बाद दोनों युवक बाइक पर होटल से रवाना हुए और सूडसर की ओर मुड़ने के लिए रोड क्रॉस कर रहें थे। तभी बीकानेर की ओर जा रही बस ने जोर से ब्रेक लगा लिए और बाइक सवार ने भी बाइक रोक ली। तभी एक ओवरटेक करने वाले वाहन ने बस के पीछे से आकर बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। श्रीडूंगरगढ़ थाने से एसआई मोहनलाल कांस्टेबल पुनीत, अनिल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर लखासर टोल कार्मिकों ने मृतक के शव को समेट कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच गए है। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। दीपाराम का भाई गणेश भी अपने बिग्गा की रोही में स्थित अपने काश्त लिए हुए खेत से अस्पताल पहुंच गया है।
चार बच्चों का पिता था शिवलाल, घर में मचा कोहराम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय शिवलाल जाखड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह परिवार को जानकारी मिली तो वे स्तब्ध रह गए। घर में कोहराम मच गया और जवान मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूडसर के ग्रामीणों ने दुर्घटना पर शोक जताया व परिजनों को सांत्वना दे रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिवलाल दो पुत्रियां व दो पुत्रों का पिता था। चार मासूमों के सिर से पिता का हाथ उठ जाने से गांव में हर कोई क्रुर काल को कोस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़