श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जुलाई 2025। एक युवक को घेर कर उसके साथ लाठियों से मारपीट करने के आरोप में तीन नामजद सहित अन्यों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि परिवादी कालूबास निवासी 25 वर्षीय दीपक पारीक पुत्र किशनलाल पारीक इसी मोहल्ले के बलदेव व्यास पुत्र मनोज व्यास निवासी कालूबास व बालाजी नगर निवासी भवानी पुत्र प्रह्लाद व्यास, राजेश पारीक पुत्र गजानंद व्यास व अन्य 5-6 जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि ने उसका भाई टिफिन सेंटर चलाता है। रविवार को उसकी छुट्टी थी और वह रात करीब 9.15 बजे अपने भाई के साथ टिफिन डिलेवरी करने हाइवे स्थित एक स्कूल के पास जा रहें थे। वह स्कूल के पास रूक गया और उसका भाई वसुंधरा कॉलोनी में टिफिन देने चला गया। तभी आरोपियों ने उसे घेरकर रोक लिया व गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से लाठियों से मारपीट की। मारपीट में उसके पेट, गर्दन, पीठ व कंधे पर चोंटे आई। परिवादी के शोर मचाने पर पास ही स्थित होटल में बैठे लोग व उसका भाई आ गए व बीचबचाव कर उसे छुड़वाया। आरोपियों ने उसे आईंदा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि करीब दो माह पूर्व आरोपियों की उसके परिवार से लडाई हुई थी तब मोहल्ले के लोगों की समझाईश पर उन्होंने राजीनामा कर लिया। आरोपी उससे रंजिश रखने लगे व उसी रंजिश में उसपर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।